चिड़ावा, 19 मार्च 2024: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के 20 मार्च को झुंझुनूं दौरे को लेकर चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के झुंझुनूं आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बारे में बताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, जिला मंत्री हनुमान सिंह, कार्यालय मंत्री राजू मराठा, चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जय सिंह नूनिया, मोहित, देव थालोर, सुनील भडिया, विकास खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।