चिड़ावा, 27 अप्रैल 2025: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज चिड़ावा शहर में बाजार बंद रहा। इस बंद को सभी व्यापारिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला, जिसके चलते शहर के भीतरी इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप रहीं।

Advertisement's
Advertisement’s

हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे दूध डेयरी, मेडिकल स्टोर और अमावस्या के कारण मिष्ठान भंडार खुले रहे। शहर के बाहरी क्षेत्रों में बंद का असर अपेक्षाकृत कम देखा गया।

विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित इस बंद के कारण मुख्य बाजार से लेकर विवेकानंद चौक तक सभी दुकानें बंद रहीं। पुरानी तहसील रोड, कोर्ट रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, खेतड़ी रोड, पिलानी रोड, स्टेशन रोड, नया बस स्टैंड और चुंगी चौराहा जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में भी अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने केंद्र सरकार से इस घटना का करारा जवाब देने और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक आतंकी घटनाएं न हों। बंद के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी शोक और संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!