चिड़ावा में नेत्र चिकित्सा शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद से पीड़ित 167 में से 126 रोगियों के नि:शुल्क ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित करवाए गए

चिड़ावा, 19 जनवरी 2025: चिड़ावा के पीएम श्री राजकला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आए मोतियाबिंद के मरीजों की सफल सर्जरी सम्पन्न हो गई है। शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों में से 126 मरीजों के सफल ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किये गए हैं।

समीर ऑप्टिकल्स व फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप तथा मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में रोगियों की बीपी व शुगर की नि:शुल्क जांच की गई तथा सभी मरीजों को दवाईयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं थी। कड़ाके की सर्दी के बावजूद इस शिविर में सैंकड़ों की संख्या में नेत्र विकारों से पीड़ित रोगी पहुंचे थे।

Advertisement's
Advertisement’s

167 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये गए थे

शिविर में विभिन्न नेत्र रोगों से पीड़ित 573 मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रद्धा सिंह व उनकी टीम के द्वारा की गई थी। शिविर में अलग-अलग स्टेज के मोतियाबिंद से पीड़ित 167 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए थे। चयनित 167 में से 126 मरीजों के बहरोड़ के मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल में 16, 17 व 18 जनवरी को नि:शुल्क ऑपरेशन करवाये गये हैं। सभी ऑपरेशन मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ के डायरेक्टर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह यादव व उनकी सहयोगी टीम द्वारा किये गए हैं। मरीजों को बस से मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ ले जाया गया था तथा ऑपरेशन के बाद उसी दिन वापस चिड़ावा लाया गया।

शिविर में इनका रहा सहयोग

एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में कई सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों व युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। सभी के प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़: नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में आई टीम घनश्याम यादव, हरेंद्र सिंह शेखावत, विजय यादव, योगेश यादव, देवदत्त यादव, सुरेन्द्र यादव, टिंकू आदि ने मरीजों की जांच की।

पीएम श्री राजकला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय: संस्था प्रधान सरोज दाधीच, सुमित्रा सैनी (अध्यापिका),चेतराम जी (अध्यापक), रोहिताश्व कुमार (वरिष्ठ अध्यापक), सुमित्रा, मंजू, कमला, पप्पू आदि स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

फ्लाई हाई डांस अकादमी, चिडावा: मुस्कान शर्मा, अहसान सैयद, हेमंत व नन्दिनी ने शिविर में आए मरीजों को शिविर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए सहयोग किया।

Advertisement's
Advertisement’s

गौरक्षा दल: राकेश करोल, प्रशांत जांगिड़, अंकित वर्मा, अनुराग सिंह, सोनू चौधरी, राहुल सिंह, अभिषेक स्वामी, हिमांशु सैन, अमित, मुकेश शर्मा, अनूप भाटी आदि कार्यकर्ता शिविर में सेवा कार्य हेतु तत्पर रहे।

फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप: सुशील कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, शशिकांत शर्मा, शेखर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक पारीक, सुनील कुमार दाधीच, सन्तोष कुमार अरड़ावतिया, सुनील शर्मा, सूर्यप्रकाश, योगेश शर्मा, सुनील चेजारा, अमित मुरोलिया, श्याम कुमावत, अजय दाधीच, रोहिताश्व बदनगढिया, विपिन-विशाल महमिया, समीर सिंह शेखावत सहित फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप के अन्य सदस्य भी शिविर में व्यवस्था कार्यों के लिए सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!