Monday, August 4, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज, समीर ऑप्टिकल्स और ब्रह्म चैतन्य...

चिड़ावा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज, समीर ऑप्टिकल्स और ब्रह्म चैतन्य संस्थान के सौजन्य से पीड़ित मानवता की सेवार्थ आयोजित किया जा रहा है आई कैम्प

समीर ऑप्टिकल्स चिड़ावा और ब्रह्म चैतन्य संस्थान चिड़ावा के सौजन्य से चिड़ावा में आज 31 मार्च (रविवार) को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के पास स्थित ब्रह्म चैतन्य संस्थान के “परशुराम भवन” में यह फ्री आई कैम्प आयोजित किया जायेगा।

रविवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कैम्प लगाया जाएगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से शुरू होंगे। कैम्प में बहरोड़ (अलवर) के मिश्री देवी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. विरेन्द्र यादव मरीजों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। कैम्प में नेत्र विकारों से पीड़ित मरीजों को परामर्श और दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। यही नहीं जिन मरीजों को मोतियाबिंद की परेशानी है, जांच के बाद उनके ऑपरेशन भी नि:शुल्क करवाए जायेंगे। मरीज को कैम्प में अपना पहचान पत्र लेकर आना होगा।

चिकित्सा शिविर के व्यवस्था कार्य में ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, रोहिताश्व बदनगढिया, शेखर शर्मा, सुशील शर्मा, प्रमोद अरडावतिया, सुशील पदमपुरिया, सुनील शर्मा, सुनील दाधीच, श्याम कुमावत, महेन्द्र मोदी, रजनीकांत मिश्रा, अनिल जोशी, नवनीत शर्मा, एडवोकेट लोकेश शर्मा, विशाल महमिया, दीपक कौशिक, सुरेश शर्मा, नरेश भारद्वाज, प्रमोद ओजटू वाला, रामचन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, दीपक पारीक, दिनेश जांगिड, प्रदीप मालसरिया, शुभराम शर्मा, राम कुमार शर्मा ‘छोटू’, तेजप्रकाश सहित ब्रह्म चैतन्य संस्थान और अन्य प्रबुद्धजन सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!