चिड़ावा में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप कल, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

चिड़ावा, 28 सितंबर 2024: शेखावाटी दिव्यांगजन सेवा समिति द्वारा चिड़ावा में दिव्यांग बच्चों के लिए एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 29 सितंबर को पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

कैंप में विधा अदिति फाउंडेशन, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। यह कैंप विशेष रूप से 1 से 15 साल की उम्र के उन बच्चों के लिए है जिनमें मंदबुद्धि, पढ़ाई में कमजोरी, विकलांगता या मानसिक बीमारी है। सभी जांच और उपचार निःशुल्क होंगे।

संस्था के सचिव किशोर सिंह ने बताया कि इस कैंप में दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, कैलिपर, बैसाखी, मोटरसाइकिल, स्टिक और व्हीलचेयर के लिए भी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

संस्था के अध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि कैंप में आने वाले लोगों को अपने साथ आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और विकलांग प्रमाण पत्र लाना होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!