चिड़ावा में दिनदहाड़े चोरी: विकास नगर में सूने घर से लाखों के गहने और नकदी गायब

चिड़ावा, 19 फरवरी 2025: शहर के विकास नगर के वार्ड 25 में दिनदहाड़े एक सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए गए। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। चोरों ने दीवार फांदकर वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

बड़बर निवासी सुबे.मानसिंह ने सूरजगढ़ रोड पर अरविंद नूनियां का मकान किराये पर ले रखा है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के सदस्य चनाना में गमी में शामिल होने के लिए गए थे। जब वे शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटे तो उन्होंने घर के बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो हॉल के ताले टूटे हुए थे और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित सुबे.मानसिंह ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने घर से करीब एक लाख 10 हजार रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए।

चोरों ने घर की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इतने बेखौफ थे कि नजदीक ही निर्माण कार्य भी चल रहा था। जिसके बावजूद मौका पाकर घर में घुस गए। वारदात के तरीके को देखकर चोरों की संख्या दो से ज्यादा मानी जा रही है। जो कि वारदात को अंजाम देकर इसी दीवार से वापस निकल गए। चोरों के दीवार फांदते समय पीवीसी पाइप भी टूट गया।

Advertisement's
Advertisement’s

चोरों ने सूने मकान के कमरे में रखी अलमारी, संदूक के ताले तोड़कर एक लाख 10 हजार रुपए नकद, एक सोने की चैन, तीन सोने के कानों के टॉप्स, दो नाक की सोने की बाली, चार-पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, चार-पांच जोड़ी चांदी की मच्छी समेत अन्य सामान चुरा लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। माना जा रहा है कि चोरों ने कैमरों से बचते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि शहर में इससे पहले भी दिन-दहाड़े सूने मकानों के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!