चिड़ावा: शहर में बिना हेलमेट, बिना कागज़ात और तेज़ रफ्तार चलाने वालों की अब खैर नहीं। थाना पुलिस ने सोमवार शाम अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर सख्ती और बढ़ने के संकेत मिल चुके हैं।

पहले ही दिन कबूतर खाना बस स्टैंड पर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष चेकिंग की गई। कई वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर दूसरे रास्तों से मुड़कर भागते नजर आए, जिसके चलते क्षेत्र में हलचल बनी रही।

CI आशाराम गुर्जर ने खुद मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके साथ ओमप्रकाश नरूका, योगेश, अनिल ठोलीया, ट्रैफिक पुलिस से जयपाल, शीशराम, मुकेश कुमार और शमशेर सिंह ड्यूटी पर तैनात रहे।

आशाराम गुर्जर ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलेंगे और नियम तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना कागज़ात और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कुल 12 चालान जारी किए। आने वाले दिनों में भी पुलिस की नजर मुख्य चौक चौराहों पर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!