Monday, April 13, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में जल संकट ने मचाया हाहाकार: एक साल से बूंद-बूंद को...

चिड़ावा में जल संकट ने मचाया हाहाकार: एक साल से बूंद-बूंद को तरसे लोग, गर्मी में हालात बेकाबू

चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित प्रिंस स्कूल के आसपास पेयजल संकट ने अब गंभीर रूप ले लिया है। करीब 20 से 25 घरों के लोग पिछले एक वर्ष से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही हालात और भी बिगड़ गए हैं, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूतनाथ मंदिर के आसपास नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है। पाइपलाइन में वाल्व संबंधी तकनीकी समस्या के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस वजह से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

पानी की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिन्हें हर दिन पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। गर्मी के बढ़ते तापमान ने इस समस्या को और विकराल बना दिया है।

समस्या से परेशान होकर रुक्मणि देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, चंद्रकला देवी, प्रेम लता देवी और महेश सहित अन्य स्थानीय लोग सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

विभाग के अधिकारियों ने शिकायत सुनने के बाद भरोसा दिलाया है कि तकनीकी खामी को जल्द ठीक कर क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!