चिड़ावा: जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को चिड़ावा कार्यालय परिसर में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि निजीकरण से विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ेगा और जनता परेशान होगी।
आशिक पलसानिया, आदित्य मिश्रा, निशा कुमारी सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। निजीकरण होने से पानी के दाम बढ़ जाएंगे और गरीब जनता पर इसका बोझ बढ़ेगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे बड़े आंदोलन पर उतरेंगे।
विरोध प्रदर्शन में सहायक अभियंता अशोक पलसानिया, कनिष्ठ अभियंता आदित्य मिश्रा, निशा कुमारी, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश बारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस दौरान आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर आपस में चर्चा भी की।