समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, स्वयंसेवकों को सौंपी जिम्मेदारी

चिड़ावा, 18 दिसम्बर 2024: शहर में पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भी 24 दिसंबर को निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए कार्यालय नागरिक सम्मेलन में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोहरलाल जांगिड़ ने सभी से अपील की कि वे मिलकर इस रथ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। आयोजक प्रेम कुमार केडिया ने 21वीं यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे और यात्रा के माध्यम से अध्यात्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक संदीप शर्मा ने संघ की बस्तियों में स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर पीले चावल वितरित करने का निर्णय लिया। इस तरह संघ की सभी छह बस्तियों में निमंत्रण पहुंचाया जाएगा।

लोगों को जोड़ने का आह्वान

पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा ने सभी को जिम्मेदारी से प्रचार प्रसार करते हुए आयोजन से जोड़कर लोगों को धर्म के प्रति आस्थावान बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित

इस बैठक में सुनील सिद्दड़, झंडी प्रसाद हिम्मतरामका, प्रमोद अड़ावतिया, संजय दाधीच, नवीश शर्मा, अजय बागड़ी, राजकुमार जिसपाल, संदीप हिम्मतरामका, सुशील पदमपुरिया सहित काफी कार्यकर्ता और गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें