चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती मनाई गई, किसानों के मसीहा को किया याद

चिड़ावा, 23 दिसम्बर 2024: आज पूरे देश में किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चिड़ावा शहर में भी भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक महान किसान नेता थे, जिन्होंने किसानों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई कदम उठाए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।

चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह थालोर, सुरेन्द्र सिंह राव, सुनील पचार, हनुमान पचार, बलवीर बगासरा, राजकुमार गजराज, संदीप राव, देवकरण, मिरसिंह, राजेन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!