चिड़ावा में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में पुजारी क्रिकेट क्लब ने बालाजी एकादश को 4 विकेट से हराया, पंकज नूनिया रहे मैन ऑफ द मैच

चिड़ावा कॉलेज ग्राउंड पर खेली जा रही परमहंस क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालाजी इलेवन और पुजारी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें पुजारी क्रिकेट टीम ने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

मैच में बालाजी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। जवाब में पुजारी क्रिकेट क्लब ने 9.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच पंकज नूनिया ने 15 रन बनाए व 3 ओवर मे 6 रन दे कर 3 विकेट लिए। बालाजी इलेवन की तरफ से पार्थ ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली।

टूर्नामेंट मे कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विशाल को दिया गया, बेस्ट बॉलर की ट्राॅफी विशाल और बेस्ट बैट्समैन की ट्राॅफी पृथ्वीराज शर्मा को दी गई।

विजेता को 11 हजार, उप विजेता को मिले 5100

चिड़ावा कॉलेज ग्राउंड पर 8 दिवसीय पंडित परमहंस क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सर चढ़कर बोला। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे। समापन समारोह में पंडित परमहंस क्रिकेट क्लब द्वारा विजेता टीम को 11000/- ₹ तथा उपविजेता टीम को 5100/- ₹ का नकद ईनाम दिया गया।

समापन समारोह में ये रहे मौजूद

प्रतियोगिता आयोजन समिति के कमल कांत पुजारी, भवानी सिंह, महेश महमिया तथा सोम शर्मा ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी जबकि अध्यक्षता जयसिंह नूनिया ने की। समारोह में पार्षद निखिल चौधरी, मनोज महमिया, ठेकेदार संदीप जाखड़, पूर्व पार्षद सूर्यकांत शर्मा, कमलकांत पुजारी, श्रीराम सैनी, कपिल कटेवा काशी, एडवोकेट खादिम हुसैन सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!