Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में कल से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान: प्रशासन सख्त, पूरी...

चिड़ावा में कल से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान: प्रशासन सख्त, पूरी की गई तैयारियां

चिड़ावा: शहर में लंबे समय से चल रही अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रोहित मिल के नेतृत्व में नगर पालिका कल से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की शुरुआत बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस चौकी से पिलानी चौराहे तक की जाएगी।

पहले चरण में कबूतरखाना से पिलानी चौराहे तक होगी कार्रवाई

अधिशासी अधिकारी रोहित मिल ने सोमवार को कबूतरखाना के पास मौके पर पहुंचकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान के दौरान किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की व्यवस्था सुनिश्चित

प्रशासन ने बताया कि इससे पहले अभियान को इसलिए रोका गया था क्योंकि पर्याप्त पुलिस बल (जाप्ता) और मौका मजिस्ट्रेट की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई थी। अब सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य

ईओ रोहित मिल ने कहा कि अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब नागरिक और जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चिड़ावा शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात के अनुकूल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम भी रही मौजूद

जायजे के दौरान अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मुख्य मार्गों पर दुकानों और स्थायी अतिक्रमण की पहचान कर रिपोर्ट तैयार की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!