Saturday, February 21, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में अपराधियों पर सख्ती, गुंडा एक्ट के तहत 5 के खिलाफ...

चिड़ावा में अपराधियों पर सख्ती, गुंडा एक्ट के तहत 5 के खिलाफ जिला बदर की प्रक्रिया शुरू

चिड़ावा: थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस थाना चिड़ावा की ओर से गुंडा एक्ट के तहत पांच अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे बड़ी पहल माना जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की जा रही है। वृताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

गुट बनाकर आपराधिक गतिविधियों को दे रहे थे बढ़ावा

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी गुट बनाकर जुआ-सट्टा गतिविधियों में लिप्त थे। इसके अलावा आमजन में भय का वातावरण बनाकर अवैध कार्यों को बढ़ावा देने और युवाओं को अपराध की ओर धकेलने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्व समाज और युवा पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव डाल रहे थे।

जिला बदर की कार्रवाई से अपराधियों में खलबली

गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संबंधित आरोपियों में खलबली मच गई है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

गुंडा एक्ट के तहत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, उनमें सुरेन्द्र पुत्र रामकरण, जाति कुम्हार, निवासी पिचानवा, पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू; रामस्वरूप पुत्र गेन्दाराम, जाति वाल्मीकि, निवासी अडूका, पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू; आकाश पुत्र सुभाष सैनी, निवासी वार्ड संख्या 25 चिड़ावा, पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू; जोरावर पुत्र धमनाराम, जाति मेघवाल, निवासी पुरानी बस्ती चिड़ावा, पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू; तथा अनिल पुत्र प्रसादाराम, जाति कुमावत, निवासी अडूका, पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये सभी व्यक्ति पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!