चिड़ावा, 26 मई 2025: शाम करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू होकर दुकान के सामने लगी पत्त्थर की पट्टियों पर चढ़ गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलानी रोड़ की तरफ से एक कंटेनर कबूतर खाना की तरफ आ रहा था, कबूतर खाना चौक से खेतड़ी रोड़ की तरफ मुड़ते वक्त ड्राइवर कंटेनर पर कंट्रोल नहीं कर पाया और सामने पारीक मेडिकल स्टोर के बाहर नाले पर लगी पट्टियों पर चढ़ गया।

गनीमत यह रही की इस चौक पर अमूमन भीड़भाड़ रहती है जो आज थोड़ी कम थी। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement's
Advertisement’s

सूचना पर चिड़ावा थाने से कांस्टेबल अमित सिहाग मौके पर पहुंचे व ड्राइवर जगरूप यादव, निवासी हीरा की ढाणी, खेतड़ी थाने ले गए। यातायात थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया जिसे कंटेनर को हटवा कर सुचारू करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था जिससे मोड़ पर कंटेनर पर कंट्रोल नहीं रख पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!