चिड़ावा: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर के पिता मक्खन लाल गिरधर के अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। हृदयाघात से हुई उनकी मृत्यु के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

मक्खन लाल गिरधर को अचानक हृदयाघात आया जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लगभग 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मक्खन लाल परिवार में दो बेटे और दो बेटी के साथ ही पोते पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। बड़े बेटे सुरेंद्र गिरधर का कपड़ों का व्यापार है, जबकि छोटे बेटे नरेंद्र गिरधर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष हैं।

अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को लेकर परिवार ने जानकारी दी कि मक्खन लाल गिरधर की अंतिम यात्रा शुक्रवार 21 नवंबर को उनके निवास स्थान मंड्रेला मोड़ से सुबह 11 बजे निकलेगी, जो भूतनाथ मुक्ति धाम, खेतड़ी रोड, पावर हाउस के पीछे पहुंचेगी। खबर फैलते ही रिश्तेदारों और परिचितों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मक्खन लाल गिरधर के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने परिवार से संपर्क कर संवेदना प्रकट की। भाजपा की ओर से जिला महामंत्री राजेश दहिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश खंडेलवाल, आशु स्वामी, विनय सोनी, ओम सोनी, राजेश कुमावत, मदन डारा, पवन शर्मा नहवाल और हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!