Wednesday, March 25, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा बाजार की सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, लोग हो...

चिड़ावा बाजार की सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, लोग हो रहे परेशान, राजकला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने फैला गंदा पानी, व्यापारियों को भारी दिक्कत

चिड़ावा, 6 मई 2025: कस्बे के मुख्य बाजार में तहसील रोड पर सोमवार शाम से सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित सीवर चेंबर में लीकेज के कारण गंदा पानी लगातार बाहर आ रहा है। यह पानी पूरे मार्ग पर फैल गया है, जिससे न केवल दुर्गंध फैली हुई है बल्कि आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और फिसलन की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि बदबू और गंदे पानी के कारण पूरे क्षेत्र की बझहाल स्थिति बन गई है, जिससे बैठना तक मुश्किल हो गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि बाजार की स्वच्छता और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!