Thursday, February 12, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा प्रीमियर लीग 2025 का रोमांचक समापन, उपखंड प्रशासन ने फाइनल में...

चिड़ावा प्रीमियर लीग 2025 का रोमांचक समापन, उपखंड प्रशासन ने फाइनल में दर्ज की धमाकेदार जीत

चिड़ावा (14 सितंबर 2025): शहर चलो अभियान 2025 के तहत उपखंड व नगरपालिका प्रशासन द्वारा आयोजित चिड़ावा प्रीमियर लीग 2025 सीजन-1 का समापन डालमिया खेलकूद परिसर में हुआ। दो दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें उपखंड प्रशासन की टीम ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

दूसरे सेमीफाइनल में अभिभाषक संघ की जीत

दूसरे सेमीफाइनल में अभिभाषक संघ ने बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। जवाब में पुलिस टीम 50 रन पर ही सिमट गई। इस तरह अभिभाषक संघ ने 11 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच

फाइनल मुकाबले में अभिभाषक संघ ने 10 ओवरों में 52 रन बनाए। उपखंड प्रशासन की टीम ने संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल की और पहला चिड़ावा प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया।

पुरस्कार और सम्मान

टूर्नामेंट में आदित्य को मैन ऑफ द मैच और रजत शर्मा को मैन ऑफ द सीरिज चुना गया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई, वहीं बेस्ट अंपायर सहित कई पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समापन समारोह में शामिल हुए सम्मानित अतिथि

समापन समारोह में एसडीएम डॉ. नरेश सोनी, डीएसपी विकास धींधवाल और ईओ रोहित मील ने सफल आयोजन पर बधाई दी। संचालन डॉ. एल.के. शर्मा ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार बलवीर कुल्हरी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया, सन्नी भांबू, संजय थालौर, सुरेश भूकर, देवानंद चौधरी, आकाश जांगिड़, सुरेश कुमार पायल, सुरेश पूनियां, एडवोकेट अनिल मान, नवीन झाझड़िया, विकास सैनी, अजीत चनानिया बिल्लू, अवधेश पचार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरविंद पायल, योगेश्वर शर्मा, महीप गोयल, खादिम हुसैन, विजय गुरावा, अनिल भांबू और संजय बाडेटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!