चिड़ावा पुलिस ने मारपीट मामले में फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, 2015 से चल रहा था फरार

चिड़ावा, 21 जनवरी 2025: पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार स्थायी वारंटी प्रमीत कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रमीत कुमार पर वर्ष 2015 से न्यायालय द्वारा जारी वारंट लंबित था। पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके पैतृक गांव हीरवा से गिरफ्तार किया।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रमीत कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी हीरवा, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनू, पर कोर्ट केस नंबर 1876/15 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 341 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट चिड़ावा द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।

कांस्टेबल अमित सिहाग को 20 जनवरी 2025 को सूचना मिली कि वारंटी प्रमीत कुमार अपने गांव हीरवा में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया।

Advertisement's
Advertisement’s

चिड़ावा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न्यायिक प्रक्रिया में लम्बित मामलों को गति मिलेगी। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों और वारंटियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!