Tuesday, March 17, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा पुलिस ने अवैध खनन-परिवहन करते हुए डम्पर को किया जप्त, चालक...

चिड़ावा पुलिस ने अवैध खनन-परिवहन करते हुए डम्पर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार

चिड़ावा, 27 जून: पुलिस थाना चिड़ावा की जिला स्पेशल टीम ने आज अवैध खनन परिवहन करते हुए एक डम्पर को जप्त किया और चालक को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई वृत्ताधिकारी विकास धिंधवाल के निर्देशन और थानाधिकारी विनोद सामरिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पिलानी बाईपास चौराहा के पास एक डम्पर में अवैध रूप से खनन किया गया पत्थर भरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने डम्पर को रोककर उसकी जांच की।

जांच में पाया गया कि डम्पर में भरे पत्थरों का कोई वैध रवन्ना या बिल्टी नहीं थी।

इसके बाद पुलिस ने डम्पर को जप्त कर लिया और चालक राजेश कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

राजेश कुमार सैनी निवासी नानूवाली बावडी, थाना खेतड़ी, जिला नीमकाथाना का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!