चिड़ावा, 26 मई 2025: चिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही 25 मई की शाम को गांव नारी से अंडरपास होते हुए अरडावता की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई। पुलिस ने मौके से 48 पव्वे देशी सादा शराब ‘ढोला मारू’ ब्रांड के जब्त किए हैं, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त काली बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (नं. RJ 18 QS 0032) को भी कब्जे में लिया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही

चिड़ावा पुलिस को 25 मई को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव नारी के अंडरपास के पास शराब के पव्वों के साथ काली रंग की मोटरसाइकिल पर खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चिड़ावा थाना पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना हुई।

जब पुलिस टीम बताई गई जगह पर पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा मिला, जिसके सामने प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और बरामद सामग्री

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल पुत्र बजरंगलाल, जाति जाट, उम्र 48 वर्ष, निवासी गांव अरडावता, थाना चिड़ावा, जिला झुंझुनूं बताया। आरोपी के पास से प्लास्टिक कट्टे में रखे खाकी रंग के गत्ते के कार्टून में ढोला मारू देशी सादा शराब के कुल 48 पव्वे बरामद किए गए।

Advertisement's
Advertisement’s

लाइसेंस या अनुज्ञापत्र दिखाने की मांग पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक पृष्ठभूमि: पहले भी दर्ज हैं प्रकरण

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कमल के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो मामले दर्ज हैं:

  1. मुकदमा संख्या 21/12, धारा 19/54, थाना आबकारी चिड़ावा
  2. मुकदमा संख्या 44/12, धारा 19/54, थाना आबकारी चिड़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!