Thursday, February 12, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा: पिचानवा में पारिवारिक बवाल का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 को...

चिड़ावा: पिचानवा में पारिवारिक बवाल का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 को पकड़ा

चिड़ावा: थाना क्षेत्र के पिचानवा गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और बवाल हो गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष घर के अंदर छिपा हुआ है जबकि दूसरा पक्ष बाहर से लाठी-डंडों और पत्थरों से घर पर हमला कर रहा है।

इस दौरान घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। हालांकि हमारा चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अभय कमांड सेंटर से सूचना मिलने पर चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि झगड़ा पारिवारिक जमीन और मकान विवाद को लेकर हुआ था।

घटना में तनसुख पुत्र नानड़राम, विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश, जयप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश (दोनों निवासी चांदकोठी) और विजयकुमार पुत्र नंदलाल निवासी पिचानवा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!