झुंझुनू: चिड़ावा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान रोहिताश्व धांगड़ का झुंझुनू स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहिताश्व धागड़ को साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

विकास के नए आयाम होंगे स्थापित- जिलाध्यक्ष:

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि चिड़ावा पंचायत समिति में अब भ्रष्टाचार का अंत होगा और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने रोहिताश्व धांगड़ को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

समारोह में उपस्थित लोग:

इस समारोह में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, वैद्य गुलझारी शर्मा, महेश बसावतीया, अरुणा सिहाग, नगर महामंत्री रवि लांबा, पार्षद विजय सैनी, संजय मोरवाल, जयपहाड़ी सरपंच यशपाल सिंह शेखावत, अभिषेक जोशी, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, रामनिवास सैनी, श्रवण सैनी, रामचन्द्र शर्मा पटोदा, सुरेंद्र शर्मा, जेपी चौधरी सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!