चिड़ावा, 1 अक्टूबर: चिड़ावा थाने के हेड कांस्टेबल बलबीर चावला और सुनील कुमार को सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर प्रमोशन हो गया है। विभागीय लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के बाद उन्हें यह पदोन्नति दी गई है।
बलबीर चावला ने 1995 में राजस्थान पुलिस में ड्यूटी ज्वॉइन की थी, जबकि सुनील कुमार 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। बलबीर चावला चिड़ावा थाने सहित नया बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं सुनील कुमार वर्तमान में चिड़ावा थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्यरत हैं, इससे पहले वे पिलानी थाने में कार्यरत रहे हैं।
दोनों पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए विभागीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया गया है। पदोन्नति की सूचना पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।





