चिड़ावा के डालमिया खेलकूद परिसर में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक पितराम सिंह काला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मार्चपास्ट किया।

इस समारोह में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, एसडीएम पूनम मीणा, डीएसपी विकास धींधवाल, तहसीलदार कमलदीप पूनिया, नगरपालिका ईओ रोहित मील, सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी रण सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक पितराम सिंह काला ने अपने संबोधन में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए सभी से देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!