झुंझुनू: चिड़ावा के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजपाल कटेवा ने एक आदेश जारी कर सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

आदेश में क्या कहा गया है:

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि कुछ चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ मुख्यालय पर निवास नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण आम जनता को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। चूंकि चिकित्सा सेवा एक आपातकालीन सेवा है, इसलिए सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ को मुख्यालय पर रहना अनिवार्य है।

सूत्रों के अनुसार बीसीएमओ डॉ तेजपाल कटेवा को काफी दिनों से सिकायतें मिल रही थीं कि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सक समय से पहले ही चिकित्सालय से निकल जाते हैं। इमरजेंसी में भी कुछ ग्रामीण चिकित्सालयों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है।

क्या करना होगा चिकित्सा अधिकारियों को:

सभी चिकित्सा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ को भी मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देश देना होगा।
सभी चिकित्सा संस्थानों पर 24×7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।
स्टाफ ड्यूटी आर्डर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा।


आदेश का उद्देश्य:

इस आदेश का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!