चिड़ावा कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन

चिड़ावा: मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि प्रेम कुमार पाटिल के नेतृत्व में एक तीन सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी बृजेश गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।

मुख्य मांगे:

  1. रिवेल्यू वेशन के स्कूल नाम पर लूट को बंद करने।
  2. छात्रसंघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल करने।
  3. राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा को स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत करने।

ज्ञापन देने के दौरान कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें प्रमोद थालोर, खुशी डांगी, मोनिका माही, नेहा डांगी, दिनेश, अजीज, दीपिका, दुलीचंद, अफजल, खुशी, मीना, प्रीति, पूजा, भूमिका, अमित, इरफान, रोहित, अनिल, रोहित, प्रभात पाटिल, मोनिका, ममता, चंचन, आशिया, सुमित पंडित, सचिन, कविता सहित अन्य छात्र शामिल थे।

ज्ञापन में विशेष रूप से रिवेल्यू वेशन के नाम पर हो रही लूट को बंद करने की मांग की गई, जिसे छात्रों ने अनुचित बताया। इसके अलावा, छात्रसंघ चुनाव को पुनः बहाल करने की भी मांग की गई, ताकि छात्रों की आवाज को सुना जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही, राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा को स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत करने की मांग भी उठाई गई, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा और उपखण्ड अधिकारी से इन मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!