चिड़ावा, 27 मई 2025: शहर के वार्ड संख्या 37 में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर चीनी गोदाम के सामने स्थित है। आग लगने की वजह से आसपास के वार्ड 38 और 39 की भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना रात करीब दस बजे की है। तेज गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई थी, जिससे ट्रांसफार्मर अधिक गर्म हो गया और उसमें अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तकनीकी टीम द्वारा ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारू करने में थोड़ा समय लग सकता है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर की नियमित जांच और क्षेत्र में लोड के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!