Monday, March 16, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा के वार्ड 29 में पेयजल संकट: 70-80 घरों में पानी की...

चिड़ावा के वार्ड 29 में पेयजल संकट: 70-80 घरों में पानी की किल्लत, वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

चिड़ावा, 26 जून: शहर के वार्ड 29 में खेतड़ी रोड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास पेयजल संकट गहरा गया है। यहां पीपल के पेड़ के पास लगे ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई होती है।

ट्यूबवेल के आसपास का इलाका दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक तरफ ढलान वाला इलाका है और दूसरी तरफ ऊंचाई वाला इलाका है। ढलान वाले इलाके में ट्यूबवेल से 24 घंटे पानी पहुंच रहा है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाके में 70-80 घरों में पानी की किल्लत हो रही है।

बुधवार को वार्डवासियों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पहले इस ट्यूबवेल पर ढलान में एक दीवार बनाई गई थी, जिससे ऊंचाई वाले इलाके में भी पानी पहुंच पाता था। लेकिन कुछ लोगों के राजनीतिक प्रभाव के चलते यह दीवार हटा दी गई, जिसके बाद से ऊंचाई वाले इलाके में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर एसडीएम को जनसुनवाई में भी अवगत कराया था।

जलदाय विभाग के जेईएन आदित्य मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्डवासियों ने कहा कि अगर एक दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कलेक्टर के सामने भी प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन करने वाले वार्डवासियों में अनिल, सुशील, कमल सिंह, जगदीश, पतासी, बेबी, सुनीता, सुमन, शारदा, संतोष, शकुंतला, ललिता, ममता, सुमन, बिलो, अल्का, लाली, इंद्रा, रजत जांगिड़, निकी, प्रमोद, सुल्तान, अनूप, विकास काजला, शर्मिला, पवन सहित कई लोग शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!