पवन मावंडिया को हटा कर नियुक्त किए गए भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इसी क्रम मे चिड़ावा शहर भाजपा के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि मंडल आज भाजपा चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के बगड़ आवास पहुंचा, वहीं पिलानी से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार हलवाई पिलानी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सैनी को बधाई दी। कार्यकर्त्ताओं ने सैनी से शहर के संगठनात्मक विषय पर चर्चा की तथा संगठन में पूर्ण रूप से समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया।

बधाई देने वालो मे ये रहे शामिल

बधाई देने वाले में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, पार्षद व नगर महामंत्री मदन डारा, पूर्व पार्षद व नगर उपाध्यक्ष महेंद्र चेजारा, युवा मोर्चा जिला संयोजक जय सिंह नूनिया, एडवोकेट ईशान मिश्रा, अनिल पायल, राजेंद्र प्रसाद सैनी, महेश वर्मा, बाबूलाल सैनी, दीपक वर्मा, पूर्व भाजपा जिला मंत्री निर्मला, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू कुलहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज व्यास, राहुल गोस्वामी नोनिया गोठड़ा, योगेश कुलहरी, श्यालु सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!