Saturday, May 30, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा के बावलिया बाबा मंदिर में वंदे गंगा महा-आरती, सैंकड़ों लोगों ने...

चिड़ावा के बावलिया बाबा मंदिर में वंदे गंगा महा-आरती, सैंकड़ों लोगों ने लिया जल बचाने का संकल्प

चिड़ावा: शहर में शनिवार को “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत पंडित गणेशनारायण बावलिया महाराज मंदिर में भव्य महा-आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर जल संरक्षण, जल संवर्धन, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Advertisement's

जल संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: प्रेम सिंह बाजौर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश सहसंयोजक प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना, पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने लोगों से जल बचाने के व्यवहारिक उपाय अपनाने का आह्वान किया।

Advertisement's

जल संकट भविष्य की बड़ी चुनौती: डॉ. अरुण गर्ग

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में जल संकट विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा। इसके समाधान के लिए व्यापक जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “वंदे गंगा” अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों का संरक्षण करना नहीं, बल्कि समाज में जल के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव विकसित करना भी है। उन्होंने आमजन से अभियान से जुड़कर जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आग्रह किया।

प्रदेशभर में चल रही हैं जल संवर्धन गतिविधियां

अभियान के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रदेशभर में संचालित इस अभियान के तहत जल संचय, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर जल संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement's

जल संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Advertisement's

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मांवडिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका, एसीएम सुप्रिया कालेर, तहसीलदार रामकुमार पूनिया, नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुल्हरी, बीडीओ अनीषा बिजारणियां, थानाधिकारी अंबिका चौधरी, ईओ दिनेश नूनिया, एसआई कैलाश चंद, एएसआई बलबीर सिंह चावला, जेईएन अनिल चौधरी, अभियान के जिला समन्वयक विशंभर पूनिया, संयोजक राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, बाबूलाल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी गोलू, राजेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, राजू मराठा, हनुमान सिंह, अरुण दाधीच, सुनील भडिया, पीयूष बाछूका, सज्जन गोदारा, दीपक जांगिड़, अशोक शर्मा, गंगाधर सैनी, मुकेश जलिंद्रा, मदन डारा, संतोष कुमार सैनी, महेंद्र मोदी, रजनीकांत मान, ख्याति केडिया, कौमल चौधरी, सुशील डाबला, मोहित तामड़ायत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!