चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पेयजल कनेक्शन हटाए गए

धर्मकांटा रोड पर पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, स्थानीय विरोध के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ अभियान

चिड़ावा, 25 अप्रैल 2025: चिड़ावा शहर की चौधरी कॉलोनी में जलदाय विभाग ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। धर्मकांटा रोड स्थित क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों को हटाने की यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

जलदाय विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि कॉलोनी के कई घरों में बिना स्वीकृति के अवैध रूप से जल आपूर्ति ली जा रही है। इससे ना सिर्फ विभागीय व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि अधिकृत उपभोक्ताओं को भी जल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

Advertisement's
Advertisement’s

इससे पहले भी विभाग ने कार्रवाई के प्रयास किए थे, परंतु स्थानीय विरोध के चलते कार्य अधूरी रह गई थी। गुरुवार को विभाग की टीम जब दोबारा मौके पर पहुंची, तो कुछ निवासियों ने एक बार फिर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद हैड कांस्टेबल मंजू और जेईएन पंकज सैनी ने विरोध कर रहे लोगों से संवाद किया और समझाइश के बाद माहौल शांत कराया गया।

इन घरों से हटाए गए अवैध कनेक्शन

कार्रवाई के दौरान विभाग ने रणसिंह, राजेंद्र, संदीप, रामसिंह, हरदयाल और मातूराम के घरों से अवैध जल कनेक्शन हटाए।

इस दौरान निरीक्षक सुरेश थाकन, विद्युतकार सहीराम, फीटर ओमप्रकाश सहित अन्य जलदाय कर्मचारी भी टीम में शामिल रहे और पूरी कार्रवाई में सक्रिय सहयोग दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

विभागीय योजना के तहत हुई कार्रवाई

जलदाय विभाग ने इस बार पूर्व तैयारियों और पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक-एक घर की जांच की और अवैध रूप से लिए गए कनेक्शन को हटाया।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और भविष्य में भी इस प्रकार की नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेंगी, ताकि पेयजल आपूर्ति प्रणाली को सुचारु और नियमों के अनुरूप बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!