समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा ओजटू बाईपास पर सड़क हादसा: कार ने टर्न ले रहे ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक मूलचंद गंभीर रूप से घायल

चिड़ावा: ओजटू बाईपास पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार ने टर्न ले रहे ऑटो को तेज रफ़्तार में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ऑटो चालक मूलचंद की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं।

बुधवार शाम लगभग 4 बजे पंडित गणेश नारायण द्वार के पास स्थित कट से ऑटो टर्न ले रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने तेज रफ़्तार में जोरदार टक्कर मार दी। धमाका इतना बड़ा था कि सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आलमपुरा निवासी मूलचंद बुरी तरह घायल हो गया और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मूलचंद को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा और ऑटो का पिछला हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। वाहन हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो पाया।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई बलवीर चावला और सूचना अधिकारी महेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ़्तार और अचानक टर्न लिया जाना बताया जा रहा है।

Leave a comment

error: Content is protected !!