चिड़ावा: एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की छात्रा अंकुर सारण को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड

चिड़ावा, 10 अगस्त, 2024: झुंझुनूं रोड़ स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की छात्रा अंकुर सारण को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान और बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड-2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड 12वीं कक्षा में विषयवार टॉप करने वाली प्रतिभाओं को दिया जाता है।

अंकुर को 19 नवंबर को एक विशेष समारोह में स्कूटी, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।

अपनी इस सफलता का श्रेय अंकुर ने अपने माता-पिता, अध्यापकों और एम. डी. सी. एल. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी के मार्गदर्शन को दिया है।

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह संस्थान आईआईटी और नीट की तैयारी के लिए भी फाउंडेशन क्लासेज संचालित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!