Tuesday, June 24, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: एपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा मान ने खेलो इंडिया यूथ...

चिड़ावा: एपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा मान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

चिड़ावा, 22 अगस्त 2024: चिड़ावा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा मान ने 28 से 30 अगस्त 2024 को सूरत में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंडर 17 आयु वर्ग की ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। इस शानदार उपलब्धि पर आज स्कूल में वर्षा मान का जोरदार स्वागत किया गया।

स्कूल ने वर्षा मान के सम्मान में एक भव्य वाहन रैली निकाली। रैली चिड़ावा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पण्डित गणेश नारायण जी के समाधि स्थल पर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना के बाद रैली वापस स्कूल पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह वर्षा मान का स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षा मान ने अलवर में आयोजित हुए खेलो इंडिया ताइक्वांडो ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अब वह सूरत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलो इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पायल ने वर्षा मान और उनके कोच राकेश सैनी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सरस्वती स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जानिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स ( केआईवाईजी ), भारत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के वार्षिक बहु-विषयक जमीनी स्तर के खेल हैं, जो अंडर-17 वर्ष (स्कूली विद्यार्थियों) और अंडर-21 वर्ष (कॉलेज के विद्यार्थियों) के लिए आयोजित किए जाते हैं। हर साल प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 1,000 बच्चों को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारी करने के लिए 8 साल तक ₹ 5 लाख (यूएस $ 6,000) की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

2018 से शुरू किए गए युवा खेलों के पिछले 5 संस्करण दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किये गए थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!