चिड़ावा: पंचायत समिति परिसर स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को उमादत्त झाझडिया ने सीबीईओ के पद पर कार्यग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर कार्यालय में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों और क्षेत्र के अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।

नए सीबीईओ उमादत्त झाझडिया का कार्यालय पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसीबीईओ सुशील कुमार शर्मा ने झाझडिया को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। एसीबीईओ द्वितीय कय्यूम अली, एओ शेखर शर्मा, एएओ अनूप डैला, एएओ लीलाधर सैनी, रंगलाल लामोरिया, अनील गुप्ता और शक्ति सिंह थालौर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रेशा जिलाध्यक्ष व प्रधानाचार्य सुरेश पायल, प्रधानाचार्य नीरज सिहाग, कपिल अहलावत, राजकुमार बलवदा, महेंद्र वर्मा, निरंजन शर्मा, कुलदीप कुलहरी, भूपेंद्र, कर्मवीर थाकन, मनोज पचार, रवि गोदारा, राजीव गोदारा, करण सिंह पायल, अमित ढाका, रवि बुडानिया, जयप्रकाश धांगड़, श्रीराम जांगिड़, विनोद जैतपुर, सुनील भारद्वाज और राजवंती सरावग सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने झाझडिया के प्रशासनिक अनुभव और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चिड़ावा ब्लॉक के शैक्षिक स्तर में और प्रगति होगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!