चिड़ावा, 01 अगस्त 2024: चिड़ावा के कस्बा चनाना में उप तहसील बनाने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास के नेतृत्व में पुरानी पुलिस चौकी के पास यह धरना दिया जा रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने चनाना को जल्द से जल्द उप तहसील बनाने की मांग रखी। बजट घोषणा में चनाना को उप तहसील बनाने की घोषणा नहीं होने से क्षेत्र की जनता में भारी निराशा और रोष व्याप्त है। अगर जल्दी ही चनाना को उप तहसील बनाने की घोषणा नहीं होती है, तो आने वाले झुंझुनू विधानसभा उप चुनाव में चनाना और आसपास के गांवों के लोग मतदान बहिष्कार का निर्णय ले सकते हैं।

चनाना क्यों मांग रहा है उप तहसील:

भौगोलिक स्थिति: चनाना की भौगोलिक स्थिति बेहद अनुकूल है। यहां चारों तरफ आवागमन के अच्छे साधन हैं।
शैक्षणिक संस्थान: 21 से अधिक निजी और राजकीय शिक्षण संस्थान यहां स्थित हैं।
अन्य सुविधाएं: एवीवीएनएल एईएन कार्यालय, एसबीआई और बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं, पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी यहां मौजूद हैं।

विद्यार्थियों की संख्या: चनाना में लगभग 4000 विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने आते हैं।

पिछले कई सालों से उठ रही है मांग:

पिछले 5-7 सालों से लगातार चनाना को तहसील बनाने की मांग हो रही है, लेकिन सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मजबूरन जनता को धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

संघर्ष समिति की चेतावनी:

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर जनता की आवाज नहीं सुनी गई तो धरना जारी रहेगा और चनाना में चक्का जाम करने पर भी विचार किया जाएगा।

धरने में शामिल लोग:

धरने में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष शीशराम नेहरा, राजकुमार मूंड, पूर्ण सिंह चारावास, इंद्राज सिंह चारावास, राजकुमार ढाका मानोता जाटान, रविंद्र पायल, शीशराम धीवा, अभय सिंह मूड, दिलीप नेहरा, जयकरण सिंह, मांगीलाल कुल्हारी, नेकीराम कस्वा, विनोद जांगिड़, विनोद कुमावत, राकेश, हंसराम लांबा, अमीर सिंह चारावास, विकास, सुनील, नरेश स्वामी, गुलशन स्वामी, मनोज केडिया, रोहिताश्व ढाका, केसर डिग्रवाल, दिनेश डिग्रवाल, राजवीर, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!