Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीगोविंद सारवान वाल्मीकि बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष

गोविंद सारवान वाल्मीकि बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष

संगठन विस्तार में मिला नया नेतृत्व, समाज में खुशी की लहर

पिलानी, 17 मार्च 2025: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिलानी निवासी गोविंद सारवान वाल्मीकि को कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व निदेशक भगवत प्रसाद मकवाना के निर्देशानुसार की गई। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शांतिलाल जावा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र कुमार हठवाल ने गोविंद सारवान के मनोनयन की घोषणा की।

Advertisement's
Advertisement’s

समाज के नेताओं ने जताई खुशी

गोविंद सारवान वाल्मीकि की नियुक्ति पर समाज के प्रमुख लोगों ने खुशी व्यक्त की और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भगीरथ सारवान मंड्रेला, संतोष कुमार डुलगच झुंझुनूं, मंगल चंद सारवान (पूर्व थानेदार), महावीर प्रसाद सारवान (पार्षद), डॉ. बनवारी लाल सारवान, सुभाष सारवान, संजय सारवान (ठेकेदार), माडुराम लोहरा, सुनील लोहरा और आशा राम चावरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

समाज सेवा और संगठन को मिलेगी मजबूती

नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सारवान वाल्मीकि ने इस अवसर पर कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!