गूगल मैप से रास्ता भटके: खारिया बस स्टैंड के पास कार पलटी, एक युवक की मौत एक घायल

झुंझुनूं, 13 दिसम्बर 2024: झुंझुनूं जिले के खारिया बस स्टैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चिड़ावा निवासी कार चालक 30 वर्षीय तरुण सैनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में तरुण का साथी शिवम पारीक घायल हो गया। कार सवार दोनों युवक अपने दोस्त को छोड़ने के लिए मलसीसर गए थे, वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

मृतक तरुण सैनी चिड़ावा के वार्ड नं 27 में रहता था, जो कि अपने साथी शिवम पारीक के साथ मलसीसर से लौट रहा था। घायल शिवम पारीक ने बताया कि गूगल मैप की वजह से रास्ता भटकने के कारण वे चिड़ावा की बजाय अलसीसर की ओर चले गए। वापस लौटते समय खारिया मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार करीब 100 मीटर तक घिसटती गई और पांच से छह पलटियां खाई बताते हैं।

सुबह वहां पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!