Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीगूगल के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर पीयूष रंजन का बिरला पब्लिक स्कूल में...

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर पीयूष रंजन का बिरला पब्लिक स्कूल में किया सम्मान

पिलानी, 13 अगस्त 2024: बिरला पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र डॉक्टर पीयूष रंजन (वाइस प्रेसिडेंट गूगल) ने आज सपरिवार विद्यालय की विजिट की। डॉक्टर पीयूष रंजन ने अपनी विद्यालय के समय की स्मृतियों को ताजा किया।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर पीयूष रंजन का बिरला पब्लिक स्कूल में किया सम्मान

विद्यालय के विजय सभागार में हुई प्रार्थना सभा में डॉक्टर पीयूष रंजन का स्कूल की प्राचार्या काजल मरवाह ने विद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। हेडमास्टर सुशांत कुमार बराल ने शॉल पहना कर उनका सम्मान किया।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर पीयूष रंजन का बिरला पब्लिक स्कूल में किया सम्मान

प्रार्थना सभा में पीयूष रंजन के बारे में एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए विद्यालय के एक्टिविटी प्रीफेक्ट शब्द बरार ने बताया कि पीयूष रंजन ने बिरला पब्लिक स्कूल में 1991 बैच के छात्र के रूप में यहां से 12वीं करने के पश्चात आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन से एमएस किया और पुर्दे यूनिवर्सिटी यूएसए से मास्टर्स इन मैनेजमेंट करके माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया। इसके पश्चात कंप्यूटर साइंस में बहुत सारे तकनीकी प्रयोग किए और मोबाइल इंटरनेट पर महत्वपूर्ण कार्य किया।

एक्टिविटी प्रीफेक्ट शब्द बरार ने बताया कि पीयूष रंजन ने बहुत सारे स्टार्टअप्स में आर्थिक सहयोग किया है तथा वर्तमान में वाइस प्रेसिडेंट गूगल के रूप में कार्यरत हैं।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर पीयूष रंजन का बिरला पब्लिक स्कूल में किया सम्मान

डॉक्टर पीयूष रंजन ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम, जिज्ञासु और स्वतंत्र चेतना और स्वतंत्र विचारों के प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। छात्रों से प्रश्न-उत्तर सेशन में उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कैरियर को लेकर उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!