Monday, June 23, 2025
Homeझुन्झुनूगुढ़ागौड़जी पुलिस ने ब्लेकिया गैंग के बदमाशों का निकाला जुलूस, फायरिंग मामले...

गुढ़ागौड़जी पुलिस ने ब्लेकिया गैंग के बदमाशों का निकाला जुलूस, फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने बाजार में हाथ जोड़कर मांगी माफी

गुढ़ागौड़जी, 21 जनवरी 2025: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार ब्लेकिया गैंग के चार बदमाशों का मंगलवार को मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। आरोपियों को बाजार में पैदल घुमाते हुए लोगों से माफी मंगवाई गई। बदमाश हाथ जोड़कर अपने गुनाह के लिए क्षमा मांगते नजर आए और वादा किया कि भविष्य में ऐसी कोई हरकत नहीं करेंगे।

पुलिस टीम का हुआ सम्मान

जुलूस के दौरान पुलिस दल का स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस कार्रवाई में डीएसपी राजवीर सिंह, सीआई राममनोहर ठोलिया, डीएसटी और साइबर टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले भरे बाजार में पैदल परेड कराई।

Advertisement's
Advertisement’s

डीएसपी का बयान

डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को 24 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे घटना में शामिल अन्य बदमाशों के नाम पूछे जाएंगे और फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना का विवरण

10 जनवरी को हांसलसर में गब्बर गैंग के आदित्य मीणा के ठिकाने पर और 13 जनवरी की रात बढ़ की ढाणी में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर पर फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। बदमाशों ने हांसलसर में 9 और बढ़ की ढाणी में 25 राउंड फायर किए थे।

Advertisement's
Advertisement’s

गिरफ्तार बदमाशों की जानकारी

  1. लोकेश उर्फ लक्की गुर्जर – रंगपुरी, महिपालपुर, नई दिल्ली
  2. सुनील खटाणा – रंगपुरी, महिपालपुर, नई दिल्ली
  3. हेमंत मान – विश्वकर्मा, जयपुर
  4. हिमांशु मान – अलवर

पुलिस ने इन सभी आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा था। इनकी गिरफ्तारी से फायरिंग और गैंगवार के मामलों में ठोस सबूत जुटाने में मदद मिलेगी। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश में है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!