Sunday, June 22, 2025
Homeझुन्झुनूगुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सीथल गांव में युवक का शव मिला, हत्या...

गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सीथल गांव में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

झुंझुनूं, 14 नवंबर 2024: झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सीथल गांव में गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान छावसरी निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमावत पुत्र नत्थूराम के रूप में हुई। पुलिस थाना के थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या पीट-पीटकर की गई हो सकती है। शव को गुढ़ा अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर शक जाहिर किया है, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना से जुड़ी अन्य जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि मृतक सुनील कुमावत चेजा पत्थर का काम करता था और अविवाहित था। मृतक के दो बड़े भाई हैं, जो शादीशुदा हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार, सुनील बुधवार रात को करीब 8 बजे घर से निकला था और कुछ देर में वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!