Sunday, June 29, 2025
Homeझुन्झुनूगुढ़ागौड़जी: टोडी गांव में दबंगों का आतंक, महिला के घर पर हमला...

गुढ़ागौड़जी: टोडी गांव में दबंगों का आतंक, महिला के घर पर हमला और लूटपाट

गुढ़ागौड़जी, झुंझुनू: जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोडी गांव में देर रात 30-40 बदमाशों ने एक महिला के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की और नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। पीड़ित महिला ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए थे बदमाश

पीड़ित महिला राजेश देवी पत्नी राम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती रात बदमाश विनोद चौधरी, विकास फौजी जाखल, दिनेश चौधरी, नवीन बराला, हेमंत डूडी, आशीष मूंड, अमित मूंड सहित करीब 30-40 लोग उनके घर पर धावा बोलने पहुंचे। बदमाश 4 महिंद्रा थार, 12 कैंपर और 3 अन्य छोटी गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

मकानों को किया ध्वस्त, की मारपीट और लूटपाट

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर पर हमला करते हुए तीन मकानों को पूरी तरह से तोड़ डाला। बदमाश अपने साथ एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-बुलडोजर भी लेकर आए थे, जिससे उन्होंने मकानों को जमींदोज कर दिया। हमलावरों ने न केवल घर में तोड़फोड़ की बल्कि परिजनों के साथ मारपीट और लूटपाट भी की

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने एक भैंस बेची थी, जिसके बदले उन्हें 1.15 लाख रुपये मिले थे। बदमाश इस पूरी रकम को भी लूटकर फरार हो गए।

Advertisement's
Advertisement’s

पहले भी दी थी धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि विकास फौजी और विनोद चौधरी बीते 2 मार्च को चार बार गाड़ियों में भरकर उनके घर आए थे। उस दौरान उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई भी की थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!