Sunday, June 29, 2025
Homeचिड़ावागर्मी में राहत देने को फिर सक्रिय हुआ भगेरिया परिवार, 17वें वर्ष...

गर्मी में राहत देने को फिर सक्रिय हुआ भगेरिया परिवार, 17वें वर्ष भी शुरू की निःशुल्क जल सेवा

चिड़ावा के शहरी क्षेत्र में टैंकरों से पहुंचाया जाएगा पेयजल, समाजसेवा की भावना से संचालित हो रही पहल

चिड़ावा, 8 मई 2025: शहर में हर वर्ष गर्मियों में जल संकट से जूझ रहे नागरिकों के लिए भगेरिया परिवार की ओर से संचालित निःशुल्क जल सेवा इस वर्ष भी शुरू कर दी गई है। यह सेवा पिछले 17 वर्षों से निरंतर दी जा रही है, और इस वर्ष भी इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे भगेरिया फार्म हाउस से हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

जल सेवा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी ललित भगेरिया ने अपने माता-पिता—पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. ललिता देवी, पूर्व पार्षद स्व. अरुण कुमार, और छोटे भाई व पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. अनूप भगेरिया की स्मृति में किया। उन्होंने बताया कि यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और इसका उद्देश्य गर्मियों में जल संकट झेल रहे नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कौशिक, पार्षद शशिकांत कुमावत, पार्षद अंकित भगेरिया, श्यामसुंदर शर्मा, प्रदीप दरोगा, शशिकांत, अनिल, अमित कुठानिया, ईशु भगेरिया, अमन सिहाग, सोनू चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक और परिजन मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने भगेरिया परिवार के इस सामाजिक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह सेवा भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी। जल टैंकर सेवा शहरी क्षेत्र के उन मोहल्लों में पहुंचाई जाएगी जहां गर्मियों में जल आपूर्ति की स्थिति कमजोर रहती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!