समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

गर्मी में जल संकट रोकने को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पीएचईडी अधिकारियों के अवकाश पर रोक

झुंझुनूं, 12 अप्रैल 2025: जिले में भीषण गर्मी की आशंका के बीच पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

Advertisement's
Advertisement’s

कलेक्टर मीणा ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में जल संकट की संभावनाओं को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी आवश्यक है। ऐसे में विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश नहीं ले सकेगा और ना ही मुख्यालय छोड़ सकेगा।

Advertisement's

Advertisement’s

उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए सीधे जिला कलेक्टर से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी। यह निर्णय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रखने और किसी भी संभावित जल संकट से आमजन को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें