खींवसर फोर्ट में मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रीति कुमारी को झुंझुनूं के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं, 13 जून 2025: नागौर में राजस्थान सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रीति कुमारी को श्रद्धांजलि देने के लिए खींवसर फोर्ट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर झुंझुनूं से पहुंचे भाजपा नेता महेश बसावतिया, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला संरक्षक जगदीश प्रसाद सैनी और जाट समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह कड़वासरा ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

Advertisement's
Advertisement’s

उक्त नेताओं ने प्रीति कुमारी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। खींवसर फोर्ट में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement's
Advertisement’s

सभी उपस्थित जनों ने प्रीति कुमारी के सामाजिक योगदान और पारिवारिक भूमिका को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके निधन को एक सौम्य, सुसंस्कृत और समाजसेवी महिला की क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!