Friday, April 3, 2026
Homeदेशखालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की उड़ानों पर दी...

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की उड़ानों पर दी धमकी, देशभर में सुरक्षा अलर्ट, गृह मंत्रालय ने बुलायी आपातकालीन बैठक

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर अपनी धमकियों से देश में हलचल मचा दी है। पन्नू ने सोमवार को सिख नरसंहार की 40वीं बरसी के अवसर पर एयर इंडिया की उड़ानों पर हमला करने की धमकी दी। इसके बाद यात्रियों से 1 से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया की किसी भी उड़ान से यात्रा न करने की चेतावनी दी। इस धमकी के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, और गृह मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने का आदेश दिया है।

गृह मंत्रालय ने बुलायी आपातकालीन बैठक

पन्नू की धमकी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को गृह मंत्रालय ने एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया, जिसमें गृह सचिव, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में विमानों में मिल रही बम धमकियों पर चर्चा की गई और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, गृह सचिव ने सुरक्षा बलों से अब तक की जांच की जानकारी ली और धमकी भरे कॉल्स की जांच तेजी से करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय धमकियों की बढ़ती संख्या

पिछले पांच दिनों में 100 से अधिक विमानों को बम धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे देशभर में चिंता का माहौल है। जांच से यह सामने आया है कि धमकी भरे कॉल्स में से कई विदेशों से आ रहे हैं। कुछ आईपी एड्रेस लंदन, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका से जुड़े हैं। हालांकि, अधिकारियों ने यह संभावना भी जताई है कि धमकी देने वाले लोग अपने असली स्थानों को छिपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का उपयोग कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी, एयरलाइंस को सख्त निर्देश

गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ को सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एयरलाइंस के प्रमुखों के साथ बैठक कर बम की धमकियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने को कहा है। बीते शनिवार को हुई इस बैठक में एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को निर्देश दिया गया कि वे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और हर उड़ान की जांच को प्राथमिकता दें।

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में बम की अफवाह

धमकियों के बीच सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई जब मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। विमान की गहन जांच की गई, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। इसके अलावा, सोमवार को तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!