Thursday, June 26, 2025
Homeपिलानीकुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की बैठक सम्पन्न: ब्लॉक कार्यकारिणी का...

कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की बैठक सम्पन्न: ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, समाज की दशा व दिशा सुधारने पर हुई चर्चा

पिलानी, 25 जून: पिलानी में आज कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले से समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष हरिराम दादरवाल ने की।

इस बैठक में समाज की दशा एवं दिशा सुधारने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही पिलानी ब्लॉक कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया।

ब्लाॅक कार्यकारिणी में महेंद्र सिंगोठिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रामस्वरूप किरोड़ीवाल व बाल किशन मारवाड़ को उपाध्यक्ष, विश्वनाथ बरबुन्डा सचिव, सुशील किरोड़ीवाल कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ मारवाड़ संगठन मंत्री, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, हरिराम प्रसाद बरबुन्डा, शिवलाल दास दरबार, अशोक कुमार सिंगोठिया को संरक्षक तथा पुरुषोत्तम लाल बरबुन्डा, विनोद कुमार बरबुन्डा, कैलाश मारवाड़, धर्मपाल बरबुन्डा, जगदीश देवरोड़, राजेश जलिन्द्रा को सदस्य एवं विकास कुमार बरबुन्डा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार (अध्यापक) ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाई।

इस मौके पर जिला कार्यकारणी के नरेंद्र बागोरिया, दारा सिंह चिडा़वा, मनिराम चिड़ावा, राधेश्याम सिंगोठिया (ऑपरेटर), चिड़ावा आदि समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!