Wednesday, April 1, 2026
Homeचिड़ावाकुछ सेकंड और… खत्म हो जाती ज़िंदगी! चिड़ावा में बेकाबू ट्रोले ने...

कुछ सेकंड और… खत्म हो जाती ज़िंदगी! चिड़ावा में बेकाबू ट्रोले ने बोलेरो को रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

चिड़ावा: शहर में मंगलवार रात एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक स्कूल बस को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुए ट्रोले ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को रौंद दिया। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गाड़ी के पास खड़े लोग कुछ ही सेकंड में वहां से रवाना होने वाले थे, लेकिन तभी तेज रफ्तार ट्रोला उनकी ओर बढ़ता दिखाई दिया। खतरा भांपते ही सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए और इस तरह महज कुछ सेकंड के अंतर से बड़ी त्रासदी टल गई।

मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइपास स्थित नीलकंठ होटल के सामने यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मंड्रेला रोड सर्किल के पास एक गैरेज के सामने बोलेरो खड़ी थी। उसी समय एक स्कूल बस भी वहां खड़ी थी, जिसे चालक ने बिना बैक लाइट ऑन किए और गलत दिशा में बैक किया।

उधर ओजटू की ओर से आ रहे ट्रोले के चालक अजीत कुमार ने अचानक सामने आई बस को देखकर उसे बचाने के लिए ट्रोले को दूसरी दिशा में मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रोला सीधे बोलेरो गाड़ी पर चढ़ गया।

इस भीषण टक्कर में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं 11000 केवी बिजली लाइन का पोल, दुकानों के सामने लगे टिन शेड और एक पेड़ भी टूट गया। बताया जा रहा है कि ट्रोला कंक्रीट भरकर ओजटू से पंजाब की ओर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई ओमप्रकाश नरूका ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ट्रोले के चालक अजीत कुमार को हिरासत में लिया। चालक ने बताया कि स्कूल बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

वहीं बोलेरो मालिक सत्यप्रकाश निवासी भिर्र ने बताया कि वे अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए चिड़ावा आए थे और वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!