चिडावा: सिंघाना सड़क मार्ग, लालचौक बस स्टैंड पर नहर की मांग कर रहे किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले प्रगतिशील किसान बनवारीलाल की अध्यक्षता में 115 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विजेंद्र शास्त्री ने सरकार को आड़े हाथ लिया:

शेखावाटी नहर आन्दोलन प्रवक्ता लोक कलाकार विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए काला दिन है कि कोई नेता, कोई पार्टी नहर की बात नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के नेता और जिम्मेदार पदाधिकारी नहर आन्दोलन में शामिल नहीं हुए हैं और न ही बोलते हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता केवल वोट बटोरने में रुचि रखते हैं और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं।

शास्त्री ने किसानों से आह्वान किया:

शास्त्री ने नहर संघर्ष में लगे किसानों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संघर्ष जारी रखें। उन्होंने कहा कि जब सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है तो उन्हें खुद ही अपना रास्ता चुनना होगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद वे नहर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।

धरने पर मौजूद रहे:

धरने पर संदीप बसेरा, अमित पायल, अश्वनी कायत, आशीष यादव, अंकित, दलीप कुमार, अंतर सिंह, मोहनलाल, राजेश, सौरभ, करण ,जयसिंह, जयन्त, बनारसी, रेवती, झिम्मकौर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!